सूर्य नमस्कार योग
प्रणाम आसान
ॐ मित्राय नम:
अपने दोनों पंजे एक साथ जोड़ कर रखें।
श्वांस लेते हुए दोनों हाथ बगल से ऊपर उठाएं। श्वास छोड़ते हुए हथेलियों को जोड़ते हुए छाती के सामने प्रणाम के मुद्रा में ले आए हैं।
हस्तौत्तनासन
ॐ रवाये नमः
श्वास लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे ले जाएं ।
हस्तपाद आसन
ॐ सूर्याय नमः
श्वास छोड़ते हुए कमर से आगे झुके और दोनों हाथों को पैरों के पास जमीन पर रखें ।
अश्व संचालन आसन
ॐ भनावे नमः
स्वास लेते हुए अपने दहीना पैर पीछे ले और घुटनों को जमीन पर रखते हुए ऊपर की ओर देखें ।
दंडासन
ॐ खागाये नमः
स्वास लेते हुए, अब बाएं पैर को पीछे ले और संपूर्ण शरीर सीधा रखें।
अष्टांग नमस्कार
ॐ पुष्णे नम:
श्वास छोड़ते हुए दोनों घुटने जमीन पर लाएँ और अपने कुल्हों को ऊपर की ओर उठाएँ।
भुजंग आसन
ॐ हिरण्यगर्भया नमः
स्वास लेते हुए छाती को उठाएंँ और ऊपर की ओर देखें।
पर्वत आसन
ॐ मरीचये नमः
श्वास छोड़ते हुए कूल्हों के निचले भाग को ऊपर उठाएं और छाती को नीचे झुकाएँ है।
अश्व संचालन आसन
ॐ आदित्याय नमः
श्वास लेते हुए दाहिना पैर दोनों हाथों के बीच में और बाएँ घुटने को जमीन पर रखते हुए दृष्टि ऊपर की ओर रखें।
हस्तपाद आसन
ॐ सवित्रे नमः
अब स्वास्थ छोड़ते हुए बाएँ पैर को आगे लाएं और हथेलियों को जमीन पर ही रखें।
हस्तउत्थान आसन
ॐ अर्काय नमः
स्वास लेते हुए हाथों को ऊपर और पीछे की और पीछे की ओर लें।
ताड़ासन
ओम भास्कराय नमः
श्वास छोड़ते हुए अपने दोनों पंजे एक साथ जोड़ कर शरीर को सीधा करें और इस अवस्था में विश्राम करें।